Tuesday, 6 June 2023

इंडियन रेलवे सूचना, 01 जुलाई 2023 से रेलवे के नियम में 10 बदलाव , स्टेशन पर पहुंचते ही जगायेगा रेलवे का वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट

 

01 जुलाई 2023 से रेलवे के नियम में 10 बदलाव

  • रेलवे का सबसे अच्छा नियम का बदलाव कि वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म होगा और रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट की सुविधा प्रदान कि जाएगी।

  • इंडियन रेलवे द्वारा 01 जुलाई से चलाई जाने वाली प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह बंद करने जा रहा है।

  •  01 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव होगा और एसी कोच कि बुकिंग सुबह 10 से 11 बजे तक जबकि स्लीपर कोच की बुकिंग सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगी।

  •  चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में टिकट रिफंड करने पर 50% किराया वापस किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एसी-2 पर 100/- रुपये,  एसी-3 पर 90 रुपये,  स्लीपर(SL) पर 60 रुपये प्रति यात्री की कटौती की जाएगी।

  • 01 जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी राशि वापस की जाएगी।

  •  इंडियन रेलवे द्वारा 01 जुलाई से राजधानी,  शताब्दी,  दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की तर्ज पर सुविधा ट्रेनें चलाई जाएगी।

  • परिस्तिथियों को देखते हुए इंडियन रेलवे द्वारा 01 जुलाई से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

  •  01 जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर टिकट नहीं मिलेगा,  बल्कि यात्री द्वारा दिए मोबाइल न. पर टिकट भेज दिया जाएगा।

  • इंडियन रेलवे द्वारा जल्द ही अलग-अलग भाषाओं में रेलवे टिकटिंग की सुविधा शुरू कि जाएगी जैसा कि रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी भाषा में टिकट मिलते थे,  लेकिन अब नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अलग भाषाओं में भी टिकट की बुकिंग किया जा सकेगा।

  • परिस्तिथियों को देखते हुए इंडियन रेलवे द्वारा यात्रियो को बेहतर ट्रेन सुविधा देने के लिए वैकल्पिक ट्रेन समायोजन प्रणाली, सुविधा ट्रेन और महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।

 

यात्रियों के उनकी पहुच(डेस्टिनेशन) स्टेशन कि जानकारी कि सुविधा

ट्रेनो में लापरवाही से सोएं यात्रीयो को  उनकी पहुच(डेस्टिनेशन) स्टेशन पर पहुंचते ही जगायेगा रेलवे का वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा...

  • इस सुविधा के सक्रिय होने पर पहुच(डेस्टिनेशन) स्टेशन आने से पहले ही यात्री कि मोबाइल पर अलार्म बजेगा।
  • यह घंटी तब तक बजती रहेगी जब तक यात्री फोन रिसीव नहीं कर लेता है।
  • फोन रिसीव होने पर यात्री को सूचित कर दिया जाएगा कि उनका स्टेशन आने वाला है।
  • आपको 139 पर कॉल करके अपने पीएनआर पर वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन अलर्ट सुविधा को सक्रिय करना होगा।

 

वेकअप कॉल-डेस्टिनेशन सुविधा को सक्रिय करने के लिए

  • सबसे पहले 139 पर कॉल करना है।
  • कॉल करने के बाद  भाषा चुनें और फिर 7 डायल करना।
  • 7 डायल करने के बाद पीएनआर(PNR) नंबर डायल करना होगा। इसके बाद यह सेवा सक्रिय हो जाएगी।
  • इस फीचर को वेक-अप कॉल का नाम दिया गया है।

"Friends, if you like this information, then share it as much as possible and also tell us                  in the comment how you liked this information"

दोस्तों अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कमेंट में हमें यह भी बताएं कि यह जानकारी आपको कैसा लगा... धन्यवाद..

1 comment: