Wednesday, 22 March 2023

लाडली बहना योजना का फार्म 25 मार्च से भरे जायेंगे, वास्तविक में लगने वाला डॉक्यूमेंट, लाडली बहना योजना का फार्म कहा और कैसे जमा होगा

 

लाडली बहना योजना 2023  का फॉर्म  25 मार्च से भरे जायेंगे

 
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अभी कुछ समय पहले ही हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा की गई थी इस योजना के अंतर्गत पात्र सभी बहनों को ₹1000 की राशि प्रति माह व 5 वर्षो तक यह प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा 

5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यह घोषणा की गई है की लाडली बहना योजना का फार्म 25 मार्च से भरा जाएगा और साथ यह भी बताया गया की आय और निवास प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं है

लाडली बहना योजना हेतु अनियार्य जानकारी -
  1.  आधार कार्ड से मोबाइल न. का लिंक होना अनियार्य है 
  2.  समग्र आई.डी. से आधार कार्ड लिंक या KYC का होना अनियार्य है
  3.  हितग्राही के बैंक अकाउंट में DBT एक्टिव होना अनियार्य है
नोट :- ये सब न होने पर हितग्राही का फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है....

लाडली बहना योजना हेतु पात्रता -
  • महिला को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है 
  • महिला कि उम्र 23 वर्ष से  60 वर्ष के अन्दर होना चाहिए
  • महिला विवाहित या तलाकशुदा या विधवा या परित्यक्ता हो सभी को लाभ दिया जायेगा
  • हितग्राही के परिवार कि सम्मिलित वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से अधिक नही होना चाहिए
  • यदि कोई महिला के परिवार मैं कोई आयकर दाता है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
  • महिला किसी भी जाति धर्म  से जुड़ी हो उन्हें योजना में सम्मिलित किया जाएगा 
  • यदि महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोईया या स्व सहायता समूह मे काम भी करती होंगी तब भी उन्हें यह लाभ दिया जाएगा 
  • इस योजना का लाभ सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र कि  महिलाएं को  दिया जाएगा
वास्तविक में लगने वाला डॉक्यूमेंट या  दस्तावेज - 
  • आधार कार्ड 
  • हितग्राही का समग्र आई.डी.
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक 
  • उम्मीदवार की फोटो
लाडली बहना योजना का फार्म या आवेदन कहा और कैसे  जमा होगा-
  • कैंप/ग्राम/पंचायत/वार्ड कार्यालय या आंगनबाड़ी के माध्यम से भरा जायेगा. 
लाडली बहना  योजना कि ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक -
https://cmhelpline.mp.gov.in


"Friends, if you like this information, then share it as much as possible and also tell us in the comment how you liked this information"

दोस्तों अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कमेंट में हमें यह भी बताएं कि यह जानकारी आपको कैसा लगा... धन्यवाद..

No comments:

Post a Comment